Kavita Ji Lete

जी लेते हैं चिथड़े में खुशहाली में | Kavita Ji Lete

जी लेते हैं चिथड़े में खुशहाली में

 

फुटपाथ पर ही हमें हरियाली है
जी लेते हैं चिथड़े में खुशहाली है।

कचड़े में अरमान तलाश लेते हैं
नहीं चोट किसी को कभी देते हैं।

छिन लिया जिसने हमारी थाली है
उसके घर पाजेब सोने की बाली है।

मेरे घर होली औ कहाँ दीवाली है
सारे दिन लड़ने के लिए कंगाली है।

पेट की समस्या सुनता भी कौन है
चलती राह में भी देख वह मौन है।

रोड शो में घर-बार छिपाये जाते हैं
है विकसित ये देश लिखाये जाते हैं।

जंग पकड़े औ सड़े गले भी लोहे में
कमजोर पक्ष जीवन के इस दोहे में।

तावे की रोटियांँ न मिलने वाली है
खाली पेट में आग धधकने वाली है।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

बहुत मुश्किल है जिंदगी में | Geet Bahut Mushkil hai

Similar Posts

  • सुभाष चंद्र बोस : Poem on Subhash Chandra Bose

    सुभाष चंद्र बोस शायद सदियों में होती हैंपूरी एक तलाश,शायद विश्वासों को होतातब जाकर विश्वास। शायद होते आज वो जिंदाभारत यूं ना होता,शायद दुश्मन फूट-फूट करखून के आँसू रोता। आजादी की भेंट चढ़ गयेहुआ अमर बलिदान,श्रद्धा पूर्वक नमन आपकोहे वीरों की शान। मोल असल इस आजादी कीआपने हीं समझाया,दिया जवाब हर इक ईंटों कापत्थर बन…

  • कविता श्रृंखला हमारे शहर में

    कविता श्रृंखला हमारे शहर में  हमारे शहर में बहुत सारे लोग अल्पाहारी हैं साथ ही शुद्ध शाकाहारी हैं. वे लहसुन -प्याज नहीं खाते हैं मगर रिश्वत खाने से बाज़ नहीं आते हैं. तल्ख़! क्या तुमको पता है? रिश्वत सरकारी है रिश्वत सहकारी है रिश्वत तरकारी है रिश्वत खाने वाला ही एकमात्र विशुद्ध शाकाहारी है…..  …

  • जीवन ही संघर्ष है | Jeevan sangharsh par kavita

    जीवन ही संघर्ष है ( Jeevan hi sangharsh hai )     परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती, यें मेहनत कभी किसी की बेकार नहीं जाती। हिम्मत हौसला और जिसने भी रखा विश्वास, सफलताओं की कुॅंजी उसे मिलती ही जाती।।   बन्जर धरती पर भी इन्सान फूल खिला देता, ये इंसान चाहें तो…

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

  • झेल का खेल | Kavita Jhel ka Khel

    झेल का खेल ( Jhel ka Khel )   मैं झेल रहा हूं तुम भी झेलो! झेल का खेल, उन्नति की सीढ़ी है! कितने उच्च विचारों की देखो आज की पीढ़ी है! झेलने में ही खेलने का मज़ा है! झेलना भी खेलने की प्यारी से प्यारी अदा है! झेलने से मान सम्मान बढ़ता है जो…

  • परीक्षा | Pareeksha par kavita

    परीक्षा ( Pareeksha ) *** मन से , बिना मन से। पास होने के उल्लास, फेल होने की गुंजाइशों के साथ। इंसान को , देनी ही पड़ती है परीक्षा! विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों आयोगों में- इसके लिए विधिवत रूटिन/कैलेंडर होता है, समयानुसार परीक्षा आयोजित होता है। नियत समय पर परिणाम हैं आते, परीक्षार्थी पास/फेल हैं होते।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *