Kavita ye waqt bhi nikal jayega

यह वक्त भी निकल जाएगा | Kavita ye waqt bhi nikal jayega

यह वक्त भी निकल जाएगा

( Ye waqt bhi nikal jayega )

 

समय भले हो कड़वा चाहे, मीठे अनुभव देकर जाएगा।
जरा संभल के चलो प्यारे, यह वक्त भी निकल जाएगा।

रख हौसला बढ़ता जा नर, हर तूफानों से टकराता जा।
हर मुश्किल हर बाधा को, धीरज धर मात खिलाता जा।
खिले चमन में हो मस्त बहारें, मधुबन महक सा जाएगा।
प्यार के मोती चलो लुटाते, यह वक्त भी निकल जाएगा।
यह वक्त भी निकल जाएगा

जोड़ो दिलों के तार सभी, बजे प्रेम भरी झंकार तभी।
अपनत्व अनमोल मोती, करो अपनों की मनुहार कभी।
रखो सबका ध्यान नहीं तो, फिर बाड़ खेत को खाएगा।
फूंक फूंककर कदम चलो, यह वक्त भी निकल जाएगा।

वक्त बुरा तो धीरज धर, मन में अटल विश्वास भरो
हौसलों से कर लो मुकाबला, काम कोई खास करो।
सेवा सद्भावों से जग में, जो कीर्ति पताका फहरायेगा।
यश वैभव आनंद बरसे, यह वक्त भी निकल जाएगा।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दौलत मेहमां है दो पल की | Geet daulat mehman hai do pal ki

Similar Posts

  • परवाज उड़ान कल्पनाओं की | Parwaz

    परवाज उड़ान कल्पनाओं की ( Parwaz udaan kalpanao ki )   भर परवाज नई उड़ाने नई नई कल्पना आई। भाव भरा सागर उमड़ा नई-नई रचनाएं आई।   शब्द सुरीले मन मोहे मंच मुदित वाणी हरसाई। गीत गजल छंद मुक्तक ने पावन सरिता बहाई।   कलमकार सुधीजन सारे पाते हैं मान-सम्मान। यशस्वी लेखनी हुई उदित कलमकार…

  • कैसे भरेंगे जख्म | Pollution poem in Hindi

    कैसे भरेंगे जख्म? ( Kaise bharenge zakhm )   ये घाटी, ये वादी, सब महकते फूलों से, काश, ये आसमान भी महकता फूलों से। फूलों से लदे मौसम ये मटमैले दिख रहे, समझ लेते प्रकृति का असंतुलन,फूलों से।   कंक्रीट के जंगल में अमराइयाँ न ढूंढों, लकड़हारे भी जाकर सीख लेते फूलों से। कटे जंगल,…

  • अटल जी की महिमा

    अटल जी की महिमा नाम जहां में रहा है प्रसिद्ध अटल।काम अटल जी के जग में रहे सदा अटल।। साहित्य से रहा उनको सदा ही प्यारदेश प्यारा था उनको अपना अपार।। याद कर रहा है उन्हें ये जग सारा।जय विज्ञान का था उनका प्यारा नारा।। देश पर अपने हो गए अटल कुर्बान।याद कर रहा है…

  • श्री राकेश परमार जी के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाए

    जन्मदिन मुबारक हो राकेश परमार जी कोबधाई एवं शुभकामनाएंजन्मदिन मुबारक हो जन्मदिन मुबारक होजन्मदिन मुबारक हो ।राकेश परमार जी काजन्मदिन मुबारक हो । हमारे पटेलिया समाज केराकेश परमार जी डिप्टी कलेक्टर हैं ।सादगी और कुशलता केप्रतिभा के वो धनी हैं । आदिवासी जगत में भीअपनी पहचान बनाई है ।हर मंचों में अपनी हीजगह भी बनाई…

  • छोटी दीपावली | Chhoti Dipawali

    छोटी दीपावली ( Chhoti Dipawali )    सुमंगलता सरित प्रवाह,छोटी दीपावली पर्व पर छोटी दिवाली अद्भुत अनुपम, जनमानस अलौकिकता स्पंदन । रूप,नरक चतुर्दशी अन्य उपमा, सर्वत्र देवत्व स्तुति अभिवंदन । महालक्ष्मी अभिषेक पूर्व बेला, सत्य सौंदर्य शोभना गर्व कर । सुमंगलता सरित प्रवाह, छोटी दीपावली पर्व पर ।। भगवान श्री कृष्ण कर कमल, दैत्यराज नरकासुर…

  • बुद्ध वाणी | Kavita Buddha Bani

    बुद्ध वाणी ( Boudha Bani )   सुन प्राणी बुद्ध की वाणी बुद्ध शरण गच्छामि सुन प्राणी धम्म शरण गच्छामि संघ शर्ण गच्छामि सुन प्राणी चार आर्य सत्य दुख कारण निदान वह मार्ग जिससे होता दुख का पूर्ण निदान पंचशील प्रमुख जान हत्या चोरी व्यभिचार असत्य मधपान अष्टांगिक मार्ग के जीवन सुखमय बनाने के सोपान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *