Gumnaam

गुमान | Gumnaam

गुमान

( Gumnam )

 

रखिए ना गुमान किसी की मित्रता पर
एक प्रतिशत ही होंगे खड़े जरूरत पर
लेखक हो या शिक्षक
करते हैं नमन केवल दरश पर

अजीब सा बन गया है ढांचा समाज का
मतलब से ही व्यवहार है आज का
हमदर्दी के बोल ही रहते है अधर पर
वक्त पर निकलता है सर टूटे साज का

बातों में तो जमाना ही बदल गया है
दोष देना ही दस्तूर बन गया है
पता नहीं स्वयं के जबान और वक्त का
सिर्फ अपने लिए हीनजरिया बदल गया है

मिलेगा सहयोग भी किसी का भला कैसे
जब खुद की सोच ही सहयोगी नहीं
आते हैं जरूर काम रिश्ते भी समय पर
लेकिन तब नहीं जब आप उपयोगी नहीं

समझाने से बेहतर है समझ रखना
और के ज़मीर की भी कदर रखना
स्वाभिमान केवल आपका ही जिंदा रहे
यह भी अजीब सी है चाहत रखना

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

फरेब | Fareb

Similar Posts

  • धरा | Dhara kavita

     “धरा”  ( Dhara )     “धरा”नहीं, तो क्या”धरा” || धरती-भूमि-धरा-प्रथ्वी-हम सब का अभिमान है | बसते हैं नर-जीव-जन्तु जो, उन सब पर बरदान है | प्रथम गोद माँ की होती है, दूसरी धरती माता की | प्रथम खुरांक माँ के आँचल से, दूजी धरती माँ की | “धरा”नहीं, तो क्या”धरा” || इसी धरा पर…

  • जातिवाद की आग | Jativad ki Aag

    जातिवाद की आग  ( Jativad ki aag )    जातिवाद की आग न सुलगाओ यारों, अपनी कौमी एकता न घटाओ यारों। बे- नूर जिंदगी जीने से क्या फायदा? देश की सूरत फिर न बिगाड़ो यारों। नदियों खून बहा तब देश हुआ आजाद, देशभक्ति का ग्राफ न झुकाओ यारों। मनुष्य होना अभी है एक कल्पना, जीते…

  • श्रोताओं का आनंद | Kavita Shrotaon ka Anand

    श्रोताओं का आनंद ( Shrotaon ka Anand ) बहुत कुछ मैंने अपने गीतों कविताओं में लिखा। जिनके हर शब्दो में प्यार बहुत झालाकता है। इसलिए तो परिवर्तन की लहर चल रही है। और लोगों की देखो सोच कैसे बदल रही है।। मेरे ही शब्द अब मुझको बहुत ही चुभ रहे है। पर दुनिया के लोगों…

  • वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार | Hindi geet

    वो चिट्ठी पत्री वाला प्यार ( Wo chitthi patri wala pyaar : Geet )     याद बहुत आता है वह जमाना वह संसार पलकों की बेचैनी वह चिट्ठी पथरी वाला प्यार   दो आखर पढ़ने को जाते महीनों गुजर चिट्ठी मिलती ऐसे जैसे जीवन गया सुधर   कागज के संदेशों में हम फूले नहीं…

  • आस का दामन | Aas ka Daman

    आस का दामन ( Aas ka Daman ) आस का दामन, मत छोड़ो । वक्त की तरह, तुम भी दौड़ो । जो टूट गया, फिर से जोड़ो । यदि आस ,तुम्हारी टूट गई । समझो कि, ज़िन्दगी रूठ गई । ख़ुद पर तुम, पूरी आस रखो । सब पाओगे , विश्वास रखो । होगा पूरा,…

  • मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

    मां नवदुर्गा ( Maa Navdurga )  ( 1 )   नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना, जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना। समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा, न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना। हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली, पूरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *