Kavita Maa ki Yaadein

माँ की यादें | Kavita Maa ki Yaadein

माँ की यादें

( Maa ki Yaadein )

( 3 )

जिनकी मां स्वयं,
वृद्धाश्रम की चौखट पर,
बेटे को याद करते हुए,
जीवन गुजार दिया था ।

देख रहीं थीं मां अपलक,
बेटे को दूर और दूर जाते,
मां को यू अकेले ही छोड़ते,
‌‌बेटे को थोड़ी दया नहीं आई।

आज उसके बेटे ने,
अपनी मां को बोला,
हैप्पी मदर्स डे तो,
अंजाने ही आंसू छलक पड़े।

उसे मां की याद आने लगी,
कैसे मां बिना उसे खिलाएं,
चारों कितना भी नखरे किए,
बिना उसे खिलाएं, कभी नहीं खाई थी।

मां को याद करते हुए,
एक संकल्प उसे उभरा,
वह वृद्धाश्रम पहुंचकर,
मां को वापस घर ले आया।

मां बेटे दोनों के आंसू,
मिलकर एक हो गए,
आज मां बहुत खुश थी
अपने परिवार में पुनः आकर।

( 2 )

मां ही चंपा चमेली थी ,
मां ही तुलसी केसर थी ,
मां के ही पूजा पाठ से ,
महकता घर आंगन था ।

मां ही काशी मथुरा थी,
मां ही भोले भंडारी थी,
मां ही कृष्ण कन्हैया थी,
मां ही मंदिर की मूरत थी।

मां ही घर की खुशियाली थी,
मां थी तो घर मंदिर था,
वो मां ही थी जो हमको,
हर गलती पर डाटा करतीं थीं।

हम भाई बहन की लड़ाई,
प्यार से सुलझाया करतीं थीं।
घर में सबसे छोटा था मैं,
इसलिए कुछ ज्यादा दुलार वो करतीं थीं।

जिम्मेदारी से बेपरवाही पर,
अक्सर मां तू डांटा करतीं थीं।
मैं बच्चों जैसे रोता हूं,
जब तेरी याद सताती है।

तेरे संग बिताए गए पल,
मेरे लिए हीरे मोती हैं।
तेरी यादें जब आती हैं तो,
अक्सर आंखें छलक जाती हैं।

( 1 )

अम्मा याद आईं

अबकी पुण्यतिथि में ‌

न जाने क्यों
अम्मा याद आईं,
मेरे पास कोई ऐसा भी नंबर होता,
जो उससे भी बात हो पाती ,
उस देश का पता होता,
जहां वो चली गई है,
तो जरूर उसे,
एक चिट्ठी लिखता,
उसे लिखता कि,
तेरे बिन यह जिंदगी,
बड़ी सूनी सूनी सी हो गई हैं मां ।
उसे लिखता कि ,
तेरे जाने के बाद
तेरी बहू भी,
तेरी तरह बिन भोजन किए,
कभी भूखे पेट नहीं जाने देती हैं।
बताता कि,
तेरे जाने के बाद,
एक प्यारी सी गुड़िया ने,
जन्म लिया है,
जो आपको बहुत याद करती हैं,
बाबू तो तेरी सूरत,
हर बूढ़ी मां में देखता है,
कही वह हमारी माई तो नहीं हैं।
जिंदगी में आज सब कुछ है,
बस तेरी सूरत नहीं दिखाई देती हैं मां।
मैं लिखता कि,
तेरे जाने के बाद,
छोटी दीदी की मांग सूनी हो गई,
रो रो कर,
उसके चेहरे का रंग उतर गया है।
उसे लिखता कि,
भैया, भाभी, बच्चे सब
बहुत याद करते हैं।
उसे लिखता कि,
जिस आशियाने को बनाने में,
तूने सारी जिंदगी लगा दी थी,
जिसका गृहप्रवेश देखें बिना,
तू चली गई,
वह विकास के नाम पर,
टूटने वाला है।
उसे लिखता कि,
जब से तू गई है,
कुछ कुछ सुधरने का,
प्रयास कर रहा हूं -मां!
जब जब भी जीवन में,
दुःख बढ़ जाता है,
तू ही याद आती है मां।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-ye-kaisa-ram-rajya-hai/

Similar Posts

  • जल की महत्ता | Kavita Jal ki Mahtta

    जल की महत्ता ( Jal ki Mahtta ) पशु पक्षी पेंड़ और मानव, जितने प्राणी हैं थल पर, जल ही है सबका जीवन, सब आश्रित हैं जल पर, जल बिन कहीं नहीं है जीवन, चाहे कोई भी ग्रह हो, जल बॅचे तो बॅचे सब जीवन, इसलिए ही जल का संग्रह हो, जल से ही हरियाली…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • ठगे गए जज्बात | Thage Gaye Jazbaat

    ठगे गए जज्बात ( Thage Gaye Jazbaat ) हो असली इंसान की, कैसे अब पहचान। दोनों नकली हो गए, आंसू और मुस्कान।। कैसा ये बदलाव है, समय है उलझनदार। फसलों से ज्यादा उगे, सौरभ खरपतवार।। सुनता दिल की कौन है, दें खुद पर अब ध्यान। सब दूजों पर जज बनें, सुना रहें फरमान।। कुछ जीते…

  • कहने को नया साल है

    कहने को नया साल है   कहने को नया साल है, मेरा तो वही हाल है। वही दिन महीने वही खाने-पीने वही मरना जीना जिंदगी का जहर पीना वही जी का जंजाल है .. कहने को नया साल है.. वही मन में सपने जो पूरे नहीं अपने जिसके लिए मन प्यासा हर साल नयी आशा…

  • मन हो जब | Poem man ho jab

    मन हो जब ( Man ho jab )   मन हो जब खोल लेना दरवाज़े आंखों के दिल के खड़ी दिखूंगी यूं ही इस पार फकीरन (जोगन) सी हाथ फैलाए रख देना कुछ लफ्ज़ महोब्बत के नफ़रत के रख लूंगी हाथ की लकीर समझ बिना मोल किये . . . इंतज़ार तो खत्म होगा… लेखिका…

  • अखियां लड़ गई | Geet akhiyan lad gayi

    अखियां लड़ गई ( Akhiyan lad gayi )   अखियां लड़ गई भरे बजार दिल को करार आया। उनको देखा पहली बार दिल को मेरे प्यार आया। अखियां लड़ गई भरे बजार…   मस्तानी चाल दीवानी मिल गई सपनों की रानी। महकी जीवन की बगिया प्यार की नई कहानी। मनमौजी मन ले हिलोरे नए तराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *