Pyar Zindagi

प्यार जिंदगी है | Pyar Zindagi

प्यार जिंदगी है

( Pyar zindagi hai )

 

परखते भी तो क्या परखते तुमको
हैसियत और काबिलियत तुम्हारी।।
दुनिया की तराजू में रख कर कभी
किसी के प्रेम को तोला नहीं जाता।।

तुमसे मिले तो जाना प्यार जिंदगी है
अनुभव हुआ सुहाना तुमसे मिलकर ,
प्यार जिंदगी है, तुम प्रेम हो हमारी
यह हर किसी को बोला नहीं जाता।।

खुश हूं तुम्हारे साथ,दिल करे मनमानी
धूप छांव सी ,तुम्हारे साथ ये जिंदगानी
पग पग ढलता दिन आंखों में तुमाहरी
प्यार जिंदगी है ये बात मैंने पहचानी ।।

तुम्हारे साथ हर पल व्यतीत हो मेरा सुहाना,
तुम्हारे बिना हर पल व्याकुलता से बिताना
अलग ही एहसास होता तुम्हारे साथ खुशी का
तुम्हारे बिन सोचूं भी कैसे ” ये प्यार जिंदगी है ” ।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

हां नारी हूं मैं | Nari Poem

Similar Posts

  • जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि | Kavi ke vishay par kavita

    जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि ( Jahan na pahunche ravi vahan pahunche kavi )    जहां नही पहुंच पाये रवि, पहुंच जाते वहां पर कवि। दिख जाती है उनकी छवि, जो होता लेखक एवं कवि।।   सोच-समझकर लेता काम, लिख देता वह मन के भाव। मन की बात दर्शाता है कवि, कविता से…

  • दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

    दिव्य पूर्णिमा ( Divya purnima )   पीयूष पान परम आनंद,जुन्हाई उत्संग में आश्विन मास दिव्य पूर्णिमा, अद्भुत अनुपम विशेष । चारु चंद्र चंचल किरणें, रज रज आह्लाद अधिशेष । शीर्ष कौमुदी व्रत उपासना, विमल भाव अतरंग में । पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।। सोम धार धरा समीप, अनूप दिव्य भव्य नजारा…

  • वह अकेला | Vah akela

    वह अकेला ( Vah akela )   किसी को गम है अकेलेपन का कोइ भीड़ मे भी है अकेला कोई चला था भीड़ ले साथ मे रह गया बुढ़ापे मे भी अकेला रहे सब साथ उसके पर ,रहा न कोई साथ उसके रहकर भी साथ सबके रह गया वह अकेला उम्र घटती रही ,सफर कटता…

  • सृजन के देव विश्वकर्मा | Vishwakarma ji par kavita

    सृजन के देव विश्वकर्मा ( Srijan ke dev vishwakarma )   नवसृजन के आदिदेव सृजक विश्वकर्मा महाराज। अस्त्र-शस्त्र आयुध पूजा साधक करते पूर्ण काज।   कलाकार करे ध्यान आपका झोली विद्या से भरते। भवन निर्माण कला कौशल शिल्पी साधना करते।   भित्ति चित्र काष्ठकला स्वर्ण रजत भूषण जवाहरात। मुंह बोले मूर्तिकलाये चित्रकारी की हो अनोखी…

  • दीपोत्सव | Deepotsav

    दीपोत्सव ( Deepotsav )    कातिक मास अमावस रैन बिना घर कंत जले कस बाती। खेतन में पसरी बजरी डगरी बहु चोर फिरें दिन राती। गावत गान पिटावट धान कटी उरदी कृषिका पुलकाती। घात किए प्रिय कंत बसे परदेश न भेजत एकहुँ पाती।। चंचल चित्त चलै चहुँ ओर गई बरखा अब शीत समानी। छाछ दही…

  • डर | Darr

    डर ( Darr )    आखिर किस भुलावे में है आप सच बताएं क्या चाहते हैं आप चाहते हैं आजादी पर आजाद रहने से डरते हैं चाहते हैं स्वर्ग पर स्वर्गीय होने से डरते हैं सच बताएं ,क्या चाहते हैं आप चाहते हैं अपना बनाना पर अपना बनाने से डरते हैं समझाना तो चाहते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *